फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में नया अविष्कार, कांच की जगह कागज की बोतल में मिलेगी शराब

Tue, 14 Jul 2020 02:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना काल में कई नए तरह के इनोवेशन किए जा रहे हैं। लॉकडाउन में आपमें से भी कई लोगों ने बहुत कुछ नया किया होगा, नया सीखा होगा। कई लोगों ने तो नए-नए अविष्कार ही कर दिए। कहीं पर नारियल के पत्तों से स्ट्रॉ पाइप बनाया जा रहा है, तो कहीं गैजेट्स को कॉन्टेक्टलेस बनाया जा रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक अंतरराष्ट्रीय शराब कंपनी ने भी बेहद अनूठा इनोवेशन किया है। यह कंपनी शराब की पैकिंग के लिए कांच की जगह कागज की बोतल का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
जॉनी वॉकर कागज की बोतल में - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनियों में शामिल डियाजियो अपनी मशहूर व्हिस्की जॉनी वॉकर को कागज की बोतल में पैक करेगी। पर्यावरण को ध्यान में रखकर कंपनी अगले साल से इस नए पैकेजिंग का ट्रायल शुरू करेगी। करीब दो सौ साल पुरानी व्हिस्की जॉनी वॉकर आमतौर पर शीशे की बोतल में ही पैक होती है। लेकिन कंपनी अब शीशे और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कागज की बोतल - फोटो : सोशल मीडिया
पेपर की बोतलें बनाने के लिए कंपनी पल्पेक्स नाम की एक और फर्म बनाने जा रही है, जो यूनीलीवर और पेप्सिको जैसे ब्रांड के लिए भी काग़ज की बोतलें तैयार करेगी। कंपनी का कहना है कि उसकी पेपर की बोतल वुड पल्प (लकड़ी की लुगदी) से बनेगी और इसका परीक्षण 2021 में किया जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इन बोतलों को आसानी से रिसाइकल किया जाएगा।

4 of 5
कोको कोला - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में कई पेय कंपनियां प्रदूषण कम करने के लिए पेपर की बोतले बनाने पर जोर दे रही हैं। बीयर कंपनी कार्ल्सबर्ग भी पेपर की बोतलें बनाने की तैयारी में है। हालांकि दुनिया की बड़ी पेय उत्पाद कंपनी कोका कोला का कहना है कि वो प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल बंद नहीं करेगी। क्योंकि ग्राहक अभी भी इन्हें काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉनी वॉकर कागज की बोतल में - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी वॉकर के निर्माता कंपनी डियाजियो का कहना है कि उसकी बोतले पल्प को खांचे में दबाव डालकर और फिर माइक्रोवेव में सेककर बनाई जाएंगी। इन बोतलों में अंदर से परत चढ़ाई जाएगी, जो ये सुनिश्चित करेगी कि पेय पदार्थ कागज से ना मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें