Bermuda Triangle: बरमूडा ट्राएंगल का नाम आते ही लोगों के मन में पहला सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर क्यों इस क्षेत्र में समुद्री जहाज अचानक लापता हो जाते हैं? आसमान में उड़ते जहाज भी नहीं बच पाते, वो भी गायब हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को यही जानकारी है कि दुनिया में सिर्फ एक ही बरमूडा ट्राएंगल है, लेकिन जापान का एक समुद्री इलाका भी अब बरमूडा ट्राएंगल के नाम से जाना जाता है। इसका कारण यह है कि यहां वर्षों से जहाज गायब हो रहे हैं, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पूरी दुनिया को बरमूडा ट्राएंगल जैसे रहस्यमयी समुद्री इलाके के बारे में जानकारी है, लेकिन जापान का यह समुद्री इलाका भी बहुत खतरनाक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरमूडा ट्राएंगल की तरह यहां भी अब तक 10 से अधिक समुद्री जहाज गायब हो चुके हैं। साल 2012 में भी चीन से जापान जा रहा एक जहाज इस इलाके में आते ही अचानक गायब हो गया था। इस जहाज में 19 क्रू मेंबर्स सवार थे, लेकिन आज तक न तो उनका कोई पता चला और ना ही जहाज के मलबे के बारे में ही कोई जानकारी हाथ लगी।