फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Railway: इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत, बेहद दर्दनाक है इसकी कहानी

Sat, 28 Jan 2023 05:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत - फोटो : iStock
Death Railway: दुनिया के इतिहास में कई ऐसी दर्दनाक घटनाएं घटी हैं जिनके बारे में जानकर रूह कांप जाती है। द्वितीय विश्व युद्ध ( World War II) के दौरान लोगों को इस तरह मारा गया जिसे कभी भुलाया नहीं जाता सकता है। ऐसी ही दर्दनाक घटना एक रेलवे लाइन बनाने के दौरान हुई थी। इस रेलवे लाइन को बानने की वजह से एक लाख 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इस रेलवे रूट को डेथ रेलवे (Death Railway) के नाम से भी जाना जाता है। इस रेलवे लाइन की लंबाई 415 किमी है जो थाईलैंड और बर्मा के रंगून को जोड़ती है। 

इस रूट पर पड़ने वाली क्वाई नदी पर बनाए गए डेविड लियान के ब्रिज की कहानी भी बेहद भयानक है। जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1942 में थाईलैंड और बर्मा को जोड़ने के लिए इस रेलवे लाइन को बनाने का फैसला किया था। आज हम आपको डेथ रेलवे की खूनी कहानी के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत - फोटो : iStock
थाईलैंड से बर्मा को जोड़ने वाले रेल रूट को डेथ रेलवे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस 415 किमी लंबे रेलवे रूट को बनाने में एक लाख 20 हजार लोगों की जान गई थी। युद्ध के बाद के इस रेलवे लाइन की मरम्मत की गई और इस पर ट्रेन सेवा शुरू की गई। वर्तमान समय में कंचनबुरी के उत्तर में नाम टोक तक इस रेल रूट पर ट्रेन चलती है। इस रूट का सबसे फेमस और भयावह क्वाई नदी पर बनाया गया पुल है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत - फोटो : iStock
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान का सिंगापुर से लेकर बर्मा तक के इलाकों पर कब्जा हो गया था। इसके बाद जापान हिंद महासागर, अंडमान और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अपनी सहयोगी जहाजों के लिए बर्मा में एक सुरक्षित जमीनी मार्ग का निर्माण करना चाहता था। लेकिन बैंकाक से हुआ हिन और दक्षिण तक एक रेलवे लाइन थी। इसके बाद जापान ने बैंकॉक के पश्चिम में एक ब्रांच लाइन के निर्माण की योजना बनाई। यह रेल लाइन बर्मा के उत्तर में स्थित थी। 
 

4 of 5
इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत - फोटो : iStock
थाईलैंड में नोंग प्लाडुक और बर्मा में थानबुयाजत के बीच इस रेलवे लाइन को बानने का निर्णय लिया गया जिसकी लंबाई करीब 415 किमी थी। साल 1942 में रेलवे लाइन को बनाने का काम शुरू किया गया जिसका कार्य 15 महीने में पूरा हुआ। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में जगल के बीच छिपा है घोड़ा, आठ सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जीनियस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस रेलवे लाइन को बनाने में 1.20 लाख लोगों की हुई थी मौत - फोटो : iStock
रेलवे लाइन में लाखों लोगों की हुई मौत 

थाईलैंड, चीन, इंडोनेशिया, बर्मा, मलेशिया और सिंगापुर समेत एशियाई देशों के एक लाख 80 हजार और मित्र देशों के 60 हजार कैदियों को इस रेलवे लाइन को बनाने के लिए लगाया गया था। रेलवे लाइन बनाने वाले लोगों के साथ जापानी सेना ने क्रूर व्यवहार किया था। एक लाख 20 हजार मजदूरों में 16 हजार लोगों की अलग-अलग बीमारियों से मौत हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें