World's Most Dangerous Tribes: दुनिया में अलग-अलग हिस्सों में कई रहस्यमयी और खतरनाक जनजातियां पाई जाती हैं। इनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। जहां एक तरफ लोग आधुनिक युग में प्राचीन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह आदिवासी जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं, वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक जनजातियां है।
सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। इनमें एक खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।