Cruelest Women: दुनिया में कई क्रूर महिलाएं हुईं, जिनके बारे में जानकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन्हीं में एक नाम दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा का है। यह महिला रूस में एक क कुलीन परिवार की बहु या बेगम थी। साल्तिकोवा ने अपनी सेविकाओं के साथ बेहद क्रूर व्यवहार की कि रूस में बर्बरता का दूसरा नाम दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा हो गया। उनको अपनी सेविकाओं के साथ बर्बरता करने में मजा आता था। वह कम से कम अपनी 138 सेवकों की बर्बर हत्या का दोषी करार दी गई थी। आज हम आपको इस खूनी महिला की कहानी बताते हैं...
26 साल की उम्र में हो गई थी विधवा
साल 1730 में जन्मीं साल्तिकोवा अपनी जवानी के दिनों में बेहद धार्मिक और दयालु थी। इसके साथ ही वह चर्चों और धार्मिक संगठनों को खूब दान देती थी। इंपीरियल गार्ड में कैप्टन ग्लेब साल्तिकोव से उसकी शादी हुई थी। सिर्फ 26 साल की उम्र में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद विरासत में काफी जमीन मिली, जिसके बाद वह मॉस्को की सबसे अमीर विधवा बन गई। वह अपने दो छोटे बेटों के साथ रहती थी। उसके 600 से ज्यादा सेवक थे।