फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते को होमवर्क कराते-कराते करोड़पति बन गईं दादी, बेहद दिलचस्प है पूरा मालमा

Wed, 17 Apr 2019 05:22 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कहते है इंसान की किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में एक कपल के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है। इस कपल ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी किस्मत ऐसे खुलेगी कि एक झटके में वे करोड़पति बन जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, बहुत पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक कपल ने लॉटरी टिकट खरीदा था, जिसे एक किताब में रखकर वे भूल गए। हालांकि एक दिन अपने ग्रैंडसन को होमवर्क कराते हुए उन्हें यह टिकट मिला। जब इसके बारे में कपल ने पता किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके हाथ ऐसा जैकपॉट लगा कि वे करोड़पति बन गए। जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है।
विज्ञापन

क्या है मामला

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
असल में यह मामला है कनाडा के कपल निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक से जुड़ा हुआ है। इस कपल ने पिछले साल वैलेंटाइन डे यानी फरवरी 2018 में एक लॉटरी टिकट खरीदा था। समय बीता तो उन्होंने इस टिकट को एक किताब में रख दिया। उन्हें इसके बारे में याद भी नहीं था। एक दिन अपने ग्रैंडसन को हामवर्क कराते हुए उन्हें यह टिकट मिल गया।

Jackpot: जीता 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक ने जब लॉटरी टिकट के बारे में पता किया तो उन्हें खुद ही यकीन नहीं हुआ। उनके हाथ 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम लग चुका था। यह रुपये में करीब 5.25 करोड़ रुपये के करीब बैठता है। लोटो-क्यूबेक संगठन ने इस जोड़े के 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर जीतने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म होने वाली थी वैलिडिटी

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : USA Today
पेडनॉल्ट का कहना है कि अगर मेरे पोते ने होमवर्क में मदद नहीं मांगी होती तो मुझे यह लॉटरी टिकट कभी नहीं मिलती। लॉटरी के मामले में पेडनॉल्ट डबल लकी रहीं क्योंकि एक तो उनकी टिकट पर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला और दूसरा, वैधता खत्म होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें यह टिकट वापस मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें