फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्चों के सामने माता-पिता करते थे ऐसी हरकत, हुई 39 साल की सजा

Wed, 27 Feb 2019 07:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Couple - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां-बाप को अपने नाबालिग बच्चों के साथ गलत बर्ताव करने, उनके सामने ही शारीरिक संबंध बनाने, यहां तक कि उन्हें भी संबंध बनाने की ट्रेनिंग देने के आरोप में साझा रूप से 39 साल की सजा हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस मामले में पांच बच्चे पीड़ित हैं, जिसमें 4 बच्चे उनके ही हैं जबकि एक उन बच्चों का दोस्त है। बच्चों का आरोप था कि उनके मां-बाप उनके साथ बिना कपड़ों के ही सोते थे और उनके सामने ही शारीरिक संबंध बनाते थे।   
विज्ञापन

3 of 5
Truro Crown Court UK - फोटो : Social media
यह पूरा मामला ट्रूरो शहर का है। यहां की क्राउन कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही इस मामले में बच्चों के मां-बाप को दोषी ठहराया था और 25 फरवरी को उन्हें कुल 39 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें 55 वर्षीय मां को 21 साल और 50 वर्षीय पिता को 18 साल जेल की सजा मिली है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दंपति के 11 साल के पीड़ित बेटे के मुताबिक, उसकी सौतेली मां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाती थी, जबकि इस दौरान उसका पिता भी वहीं मौजूद रहता था। वहीं, एक पीड़ित बच्ची ने बताया कि जब वो 8 या 9 साल की थी, तब उसके माता-पिता उसके सामने ही संबंध बनाया करते थे और उसे भी सिखाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UK Police - फोटो : Social media
यह मामला साल 2017 में तब सामने आया था, जब एक पीड़ित बच्चा पुलिस के पास शिकायत करने पहुंच गया था। उसके बाद इस मामले की जांच की गई और फिर आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें अदालत ने सजा दे दी। हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान दंपत्ति ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें