फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अनोखे द्वीप पर रहने के लिए इस कपल को मिली नौकरी, हजारों आवेदन में से चुने गए हैं दो लोग

Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुनसान टापू पर नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड के डबलिन में एक नौकरी के लिए दुनियाभर से 50 हजार आवेदन आए थे। इस नौकरी के लिए एक स्थानीय कपल को चुना जाता है और कहा जाता है कि आपने हजारों आवेदकों को हराकर इस नौकरी को जीता है। बता दें कि इस नौकरी के लिए केयर टेकर के रूप में आयरलैंड के एक सुनसान टापू 'ग्रेट ब्लास्केट आइलैंड' पर भेजा जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनसान टापू पर नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे मजेदार बात ये है कि इस सुनसान टापू पर ना ही बिजली है, ना ही इंटरनेट है और ना ही कोई आधुनिक सुविधा है। लेकिन खाने-पीने और रहने के लिए बहुत ही उत्तम व्यवस्था है। इस टापू पर रहना एक तरह से स्वर्ग के समान है। इस अनोखी नौकरी के लिए एक कपल ने अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ दी और घर भी बेच दिया। हाल ही में इस कपल ने नौकरी की दास्तान शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनसान टापू पर नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एनी बर्नी और इयोन बॉयल को वेलेंटाइन-डे के दिन कॉल आया कि आप विजेता बन गए हैं और आपको ये नौकरी दी जाती है। इस नौकरी को आपको मार्च में ज्वाइन करना है। कपल ने कहा कि उन्हें ये पता नहीं था दुनिया से कटे इस टापू पर आधुनिक सुविधा के बिना कैसे जीवन संभव होगा। कपल ने इसके लिए अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ दिया था और घर भी बेच दिया था, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन हो गया। ऐसे में जून में इस आइलैंड पर जाना संभव हुआ।

4 of 5
सुनसान टापू पर नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस नौकरी के लिए आए विज्ञापन में बताया गया था कि आइलैंड पर बगैर बिजली और इंटरनेट के फुल टाइम रहना है। बर्नी और बॉयल इस विज्ञापन को पढ़कर नई लाइफ के सपने देखने लगे कि कितना अच्छा होगा, जब बिजी लाइफ ना हो और ना ही कोई भगदौड़ हो। बिना टेंशन के दिन में काम करो, खाओ-पियो और आराम करो। जून के अंत में इन्हें आइलैंड पर आने का मौका मिला। बर्नी और बॉयल को यहां तीन कॉटेज का ध्यान रखना होता है। सुबह 9 बजे दिन शुरू होता है, जिसमें गेस्ट के लिए कॉटेज तैयार करना, सफाई के बाद भोजन का प्रबंध करना आदि काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनसान टापू पर नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉयल ने बताया कि इस सुनसान टापू पर रहने का मतलब है कि आधुनिक सुविधाओं से दूर रहना। बिना फ्रिज के भोजन रखना, बिना बिजली के घर का काम करना। ना ही टीवी है और ना ही इंटरनेट है। बॉयल ने बताया कि इन सब कामों में जीवन का अलग ही आनंद है। इस आइलैंड पर छोटी-छोटी चीजों के महत्व के बारे में पता चला। बता दें कि ये कपल इस आइलैंड पर सितंबर के अंत तक रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें