Countries Without Trees: जहां हम पेड़ों की हरियाली को जीवन का आधार मानते हैं, वहीं दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां पेड़ लगभग न के बराबर हैं, फिर भी वहां जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही है। यह सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन प्रकृति हर जगह एक जैसी नहीं होती और इसी फर्क ने कुछ देशों को हरियाली से लगभग खाली बना दिया है।
किन देशों में पेड़ नहीं के बराबर हैं?
दुनिया में कुछ इलाके ऐसे हैं जहां प्राकृतिक रूप से पेड़ों का उगना बेहद मुश्किल है। कतर, ओमान के कुछ हिस्से, ग्रीनलैंड और ऐतिहासिक रूप से आइसलैंड जैसे देशों में या तो रेगिस्तानी परिस्थितियां हैं या फिर बर्फ से जमी जमीन। इन वजहों से यहां बड़े पैमाने पर जंगल विकसित नहीं हो पाए।