फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में इस रेस्टोरेंट का अनोखा प्रयोग, खाने को मिलेगी मास्क नान और कोरोना करी जैसी स्पेशल डिश

Wed, 05 Aug 2020 09:16 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस डिश - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से भारत समेत दुनियाभर के रेस्तरां और होटल इंडस्ट्री में संकट आ गया था। लेकिन लॉकडाउन में छुट मिलने के बाद से अब होटल इंडस्ट्री में एक नया दौर देखने को मिल रहा है। रेस्टोरेंट और होटल वाले साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए काफी क्रिएटिविटि भी दिखा रहे हैं। कोरोना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एक रेस्तरां ने कोरोना वायरस थीम बनाकर खाने के आइटम तैयार किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस डिश - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राजस्थआन के जोधपुर में स्थित एक रेस्टोरेंट ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोरोना के नाम पर खास डिश तैयार किए हैं। इस रेस्तरां ने अपने मेन्यू में लजीज व्यंजन के रूप में मास्क नान और कोविड करी जैसे डिश परोस रहा है। इस डिश को लेकर सबसे खास बात यह है कि जब इसे सर्व किया जाता है, तो लगता है सामने प्लेट में कोरोना वायरस ही बैठा है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस डिश - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रेस्टोरेंट के शेफ ने कोफ्ता को कोविड करी जैसा रूप दिया है और आकार कोरोना वायरस के काल्पनिक तस्वीर जैसा बनाया है। वहीं, नान को मास्क का रूप दे दिया है। रेस्टोरेंट का ये आइडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

4 of 5
कोरोना वायरस डिश - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस को थीम बनाकर डिश बनाने वाले वैदिक रेस्टोरेंट के संचालक अनिल कुमार ने कहा कि  अगर लोगों को इंट्रेस्टिंग चीजे सर्व की जाएं तो लोग आकर्षित तो होंगे ही साथ ही उत्सुकता के साथ उनके रेस्तरां में भी आएंगे। कोरोना करी की प्रति प्लेट कीमत 220 रुपये है, तो वहीं मास्क नान की कीमत 40 रूपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से लोग बुरी तरह से सहम गए हैं। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद भी लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं। ऐसे में दुकान और रेस्टोरेंट संचालक एक से एक नई तरकीब निकाल रहे हैं, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें