आज के समय में ऐसे बहुत कम देश होंगे, जो कोरोना वायरस की चपेट से बाहर आ चुके हैं। इन्हीं देशों में से एक है न्यूजीलैंड। कोरोना के एक भी केस नहीं रहने पर कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने घोषणा की थी कि न्यूजीलैंड अब कोरोना फ्री हो चुका है। हालांकि, उसके बाद यहां दो नए केस ब्रिटेन से आए। लेकिन इसके बावजूद भी ये कहना वाजिब होगा कि न्यूजीलैंड ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड से लॉकडाउन भी हटा दिया गया है। आज हम आपको कोरोना से जंग जीतने वाले इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे।