कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 'गुरुवार, 17 दिसंबर, 2020 को सीएचआई मेमोरियल प्रशासन ने छह व्यक्तियों - तीन चिकित्सकों और तीन नर्सों को फाइजर द्वारा निर्मित कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी थी। जिसके कुछ ही समय बाद मीडिया साक्षात्कार का आयोजन करते समय, नर्सों में से एक को चक्कर आ गया और वह फर्श पर गिर गई। हालांकि उन्होंने होश नहीं खोया और जल्दी ठीक हो गई। नर्स ने कहा कि 'मुझे वैक्सीन लेने से पहले भी इस तरह के चक्कर आया करते थे।'