फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नौकरी पाने के लिए सवालों के जवाब नहीं, पास करना पड़ता है ये अनोखा टेस्ट

Wed, 05 Jun 2019 04:22 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter\instagram
हम में से कई लोग इंटरव्यू के दौरान अजीब सवालों का सामना करते हैं, जिसका जवाब कभी-कभी हम दे पाते हैं और कभी-कभी नहीं दे पाते हैं। जिस कारण असफलता हाथ लगती है। इसके बाद हम लोगों को ऐसा लगता है कि नौकरी देने वाले ने कैसे अजीब से सवाल पूछे थे। लेकिन हम आपको बता दें कि एक ऐसी ही कंपनी है जहां बेहद ही अलग तरीके से टेस्ट लिया जाता है और फेल होने पर आपको ब्लकैलिस्ट भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : twitter
दरअसल, एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फर्म के बॉस ने खुलासा किया है कि नई नियुक्ति के लिए वह एक अलग तरह से कैंडिडेट की परीक्षा लेते हैं। इस टेस्ट का नाम है कॉफी कप टेस्ट। ट्रेंट इनेस उन लोगों को नौकरी  पर नहीं रखते हैं जो इस टेस्ट में फेल हो जाता है। क्योंकि उनका मानना है कि किसी भी सवाल से ज्यादा व्यक्ति का रवैया महत्व रखता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : twitter
एक कार्यक्रम के दौरान ट्रेंट ने अपने इस ट्रिक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कैंडिडेट आता है तो वो उसको अपने किचन तक ले जाते हैं और कॉफी पीत-पीते बाहर निकल आते हैं और उसका इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू के दौरान हम ये देखते हैं कि क्या कैंडिडेट खाली कप को वापस किचन में रखना चाहता है या नहीं। 

4 of 5
उन्होंने बताया कि आप कौशल विकसित कर सकते हैं, आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन व्यवहार यानी कि दृष्टिकोण के बाद यह सबकुछ आता है। और जिस दृष्टिकोण के बारे में हम बात करते हैं वह है कि अपने कॉफी कप को धोने की अवधारणा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : twitter
ट्रेंट इस बात का दावा करते हैं कि यह ट्रिक काम करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब आप Xero की ऑफिस में आएंगे तो आप देखेंगे की किचन साफ रहता है और चमकता रहता है जो कि कॉफी कप धोने की अवधारणा से बहुत दूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें