आम तौर पर सभी प्राणी अपने प्राण त्याग देते हैं जब उनका सिर उनके धड़ से अलग हो जाए। कहा जाता है, किसी भी जीव के कंठ में ही उसके प्राण बसते हैं। अगर वही न रहे तो वह तभी मर जाता है, लेकिन आज हम जिस जीव के बारे में बात करने जा रहे हैं, उसके साथ ऐसा नहीं होता है। ये जीव अपने सिर के बिना भी एक हफ्ते तक जिंदा रह सकता है। जी हां, आपको भले ही इस पर विश्वास न हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई बिना सिर के सांस कैसे ले सकता है, और जिंदा कैसे रह सकता है। आपके मन में ये भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये कौन सा जीव है। दरअसल, ये बहुत ही आम जीव है, जिसे आप हर जगह पा सकते हैं। आपके घर के किचन से लेकर आपकी ऑफिस की टेबल तक ये हर जगह मौजूद होते हैं।