City Where Sun Doesnt Sets: कल्पना कीजिए एक ऐसी दुनिया की, जहां घड़ी रात के 12 बजाए लेकिन आसमान में सूरज चमक रहा हो। जहां अंधेरा सिर्फ कहानी बनकर रह जाए और दिन जैसे उजाले में ही रात बीत जाए। सुनने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन धरती पर एक जगह ऐसी है जहां यह नजारा बिल्कुल हकीकत है।
अमेरिका के अलास्का राज्य में बसा छोटा सा शहर उत्कियागविक अपनी इसी खासियत की वजह से जाना जाता है। यहां साल का एक ऐसा समय आता है जब सूरज कई हफ्तों तक डूबता ही नहीं। यानी आधी रात में भी रोशनी वैसी ही रहती है जैसी शाम के समय होती है। इस अद्भुत घटना को “मिडनाइट सन” कहा जाता है। स्थानीय लोगों के लिए यह आम बात है, लेकिन पहली बार आने वाले सैलानियों के लिए यह अनुभव किसी जादू से कम नहीं होता।