फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CIA Secret Document: कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 20 Jan 2025 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

CIA Secret Document: अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 50 सालों से ज्यादा समय तक एक किताब को गोपनीय रखी थी। इस किताब में दुनिया के अंत की एक हैरान करने वाली थ्योरी है। इस किताब का नाम द एडम एंड ईव स्टोरी है।
विज्ञापन
1 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? - फोटो : Adobe Stock
 
CIA Secret Document: दुनिया के खत्म होने की समय-समय पर खबरें और भविष्यवाणियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। दुनिया में कई भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि दुनिया का अंत कब होगा। अब इस बीच एक ऐसा रहस्यमयी दस्तावेज सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक गोपनीय दस्तावेज से डराने वाला खुलासा हुआ है। 

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 50 सालों से ज्यादा समय तक एक किताब को गोपनीय रखा था। इस किताब में दुनिया के अंत की एक हैरान करने वाली थ्योरी है। इस किताब का नाम द एडम एंड ईव स्टोरी है, जिसे अमेरिकी वायुसेना के पूर्व कर्मचारी, यूएफओ शोधकर्ता और आत्मघोषित साइकोकि चैन थॉमस ने 1996 में लिखा था। इस किताब को अब सार्वजनिक किया गया है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर अमेरिका ने इस किताब को अभी तक छिपाकर क्यों रखा था? 
विज्ञापन

2 of 7
सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Freepik
हजारों साल बाद आती है विनाशकारी आपदा 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस किताब को साल 2013 में आंशिक रूप से डीक्लासीफाई किया गया था, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने सीआईए के डेटाबेस में ही छिपाया हुआ था। हाल ही में इसे एका बार फिर सामने लाया गया है। चैन थॉमस ने बताया है कि हर 6,500 साल में एक महाप्रलय आती है, जैसे बाइबिल में वर्णित ‘ग्रेट फ्लड’ ने धरती पर तबाही मचाई थी। थॉमस ने दावा किया है कि 6,500 साल पहले आई यह आपदा नोआह की बाढ़ थी। उनका दावा है कि इसके कुछ पुरातात्विक और भूवैज्ञानिक प्रमाण हैं। उनके मुताबिक, अगली महाप्रलय कभी भी और किसी समय आ सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? - फोटो : Adobe Stock
कैसे होगा महाविनाश? 

चैन थॉमस ने किताब में लिखा है कि धरती के चुंबकीय क्षेत्र में अचानक और तेजी से बदलाव होगा। इससे पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया के पहाड़ पत्तों की तरह हिलने लगेंगे और प्रशांत महासागर में एक विशालकाय लहर बनकर पूर्व की तरफ बढ़ेगी। कुछ ही घंटों में लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, डलास और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहर इतिहास बन जाएंगे। 
 

4 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ इतने घंटे में अमेरिका में मचेगी तबाही

थॉमस मानते हैं कि महाविनाश को लाने वाली इस आपदा से सिर्फ तीन घंटों में पूरा उत्तरी अमेरिका तबाह हो जाएगा और ऐसी ही दुनिया के दूसरे इलाके भी नहीं बचेंगे। उनकी किताब में दावा किया गया है कि सात दिनों तक ऐसे ही तबाही मचती रहेगी। इसके बाद पृथ्वी का पूरा भूगोल बदल जाएगा।

Maha Kumbh 2025: नागा साधु और अघोरी साधु में क्या होता है अंतर? किसकी पूजा करते हैं और दोनों के क्या हैं नियम

 
विज्ञापन

5 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? - फोटो : Adobe Stock
किताब के रहस्य पर क्यों उठ रहे सवाल? 

सीआईए ने इस किताब को क्यों गोपनीय रखा था? यह साफ नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि आशंका थी कि इसके कारण जनता में भय पैदा होगा। मैकडॉनेल डगलस एयरोस्पेस कंपनी से चैन थॉमस जुड़े थे। वहां पर उन्होंने गोपनीय परियोजनाओं पर काम किया था। हालांकि, उनके सीआईए से प्रत्यक्ष संबंध होने को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं हैं। 

Planetary Parade 2025: अंतरिक्ष में होने जा रही है अद्भुत खगोलीय घटना, आसमान में एक लाइन में दिखेंगे सात ग्रह
विज्ञापन

6 of 7
सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock
थ्योरी पर नासा की राय

नासा और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों का कहना है कि पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र पोल रिवर्सल प्रक्रिया से होकर गुजरता है। ऐसा हर 3,00,000 सालों में होता है। इस प्रक्रिया में चुंबकीय क्षेत्र कमजोर हो सकता है, लेकिन इससे थॉमस द्वारा वर्णित विनाशकारी प्रभाव पैदा नहीं होता है। नासा के वैज्ञानिक मार्टिन म्लिन्जक ने कहा है कि यह असंभव है कि चुंबकीय क्षेत्र में 90-डिग्री का बदलाव हो। अगर ऐसा हर 6,500 साल में होता, तो इसका प्रमाण भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड में जरूर रहता। 

Viral Video: गर्भवती महिला ने फोन में बजाई हनुमान चालीसा, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock
कब आई थी नोआह की बाढ़? 

थॉमस ने दावा किया है कि नोआह की बाढ़ 6,500 साल पहले आई थी, लेकिन अधिकांश विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाढ़ 4,000 से 5,000 साल पहले आई थी। अगर बाढ़ 6,500 साल पहले नहीं आई थी, तो थॉमस की अगली आपदा की भविष्यवाणी गलत साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें