फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाक से पानी पीकर आंखों से पिचकारी मारता है ये शख्स, सींचता है पौधे

Fri, 26 Apr 2019 04:53 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
चीन के एक कुंग फू मास्टर का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक कुंग फू मास्टर ने नाक से पानी और दूध पीकर आंखों से निकालने में महारत हासिल की है। कई बार तो वो गमले में लगे पौधों को अपनी आंख से निकले पानी से सींचते भी हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कुंग फू मास्टर झांग येलियांग। - फोटो : Social Media
बता दें कि, झांग येलियांग (Zhang Yilong) नाम का ये शख्स मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट है। इन्होंने नाक से दूध और पानी पीने का और फिर उसे आंख से निकालने का तरीका सीखा है। झांग येलियांग के वायरल वीडियो को अब तक हजारों बार शेयर किया जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : You Tube
हैरान करने वाले इस वीडियो में कुंग फू मास्टर झांग येलियांग नाक से पानी पीकर उसे आंख से निकाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि झांग एक कांच के गिलास से पानी अपनी नाक में खींचता है और करीब तीन से चार सेकेंड बाद उस पानी को आंख के जरिेए निकालता है। आंख से पानी की धार निकल रही है। झांग का दावा है कि यह एक प्राचीन आर्ट है जिसमें उसने महारत हासिल कर ली है। 

4 of 6
- फोटो : ruptly.tv
पेशे से वो मार्शल आर्ट्स ट्रेनर झांग नहीं चाहते कि इस ट्रिक को कोई घर पर आजमाए। डेली मेल की खबर के मुताबिक, कुंग फू मास्टर इसके लिए बाकायदा पिछले 10 सालों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। अब जाकर वो आंख से 5.5 फीट तक दूध और पानी फेंक पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ruptly.tv
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए झांग येलियांग ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद वो सीख पाए हैं। पहले दूध या पानी को नाक से खींच पाते थे लेकिन आंख से निकाल नहीं पाते थे। सिर्फ कुछ बूंदें ही निकलती थी। कुछ महीनों बाद वह 10 सेमी से 20 सेमी दूर तक आंखों से निकले पानी को पिचकारी की तरह फेंकना सीख गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ruptly.tv
झांग येलियांग का कहना है कि 'मैं सभी दर्शकों से यह करना चाहता हूं कोई भी मेरी तरह ये कारनामा करने की कोशिश न करे, मैंने इस ट्रिक को सीखने के लिए 10 सालों तक प्रैक्टिस की है, इसलिए कोई भी मेरी नकल करने की कोशिश न करे, खासतौर पर बच्चे। यह खतरनाक हो सकता है।'



(साभार-Press TV)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें