लोगों के शौक कभी-कभी बहुत ही अजीब होते हैं। और अपने शौक को पूरा करने के लिए वो कुछ भी करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ। उसने अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया कि वो खबरों में छा गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह पूरी घटना चीन की है, जहां एक महिला ने अपने शौक को पूरा करने के लिए अपने बच्चों को ही बेच दिया। दरअसल, चीन के झेजिआंग के सिक्सी में रहने वाली एक महिला ने अपने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए अपने दो जुड़वा बच्चों को बेच दिया।