देशभर में आज यानी 10 नवंबर 2021, बुधवार को छठ महापर्व है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दी जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालु छठी मैया की आराधना करेंगे। छठ पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो छठ पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है, लेकिन अब ये त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। छठ के पर्व में उगते हुए और डूबते हुए सूर्य दोनों को अर्घ्य देते हैं। छठ महापर्व में विशेष रूप भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। छठ महापर्व के मौके पर आपको देश के एक अद्भुत सूर्य मंदिर के बारे में बताते हैं....
देशभर में भगवान सूर्य के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। सूर्य मंदिरों में सबसे पहले कोणार्क के सूर्य मंदिर का नाम लिया जाता है। लेकिन बिहार के औरंगाबाद जिले में एक सूर्य मंदिर स्थित है जो आस्था का केंद्र है। इसके साथ ही यह बेहद रहस्यमयी मंदिर है। छठ महापर्व पर इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है। छठ पूजा करने के लिए यहां पर बिहार के साथ ही कई राज्यों के लोग आते हैं।