फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत पर कर रहे थे सफर, अचानक लगा ब्रेक फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा, वीडियो वायरल

Tue, 18 Jun 2019 04:03 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
बीते सोमवार को तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में कॉलेज के छात्र बस डे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस दौरान छात्रों का एक बड़ा समूह बस की छतों और खिड़कियों पर लटककर सफर कर रहा था। इसी दौरान जब चालक ने जोर से ब्रेक लगाया तो छत पर सवार होकर जा रहे छात्र सड़क पर गिर गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
इस पूरे मामले में पुलिस ने 24 छात्रों को हिरासत में लिया है। छात्रों के इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि छात्रों का एक बड़ा समूह किस तरह छत पर सवार है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
कुछ छात्र बस की खिड़कियों पर लटकते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बस चालक बस का ब्रेक लगाता है तो छत पर मौजूद करीब तीस छात्र नीचे गिर जाते हैं। 
 

 

4 of 5
- फोटो : social media
हालांकि इस घटना के दौरान किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकत करने पर 24 छात्रों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बस डे सेलिब्रेशन के नाम पर कई छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छतों और खिड़कियों पर लटक कर सफर करते हैं। लेकिन इस तरह की हरकत से ना सिर्फ छात्रों की जान खतरे में पड़ती है। बल्कि अन्य यात्रियों की जान का खतरा भी बढ़ जाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें