Cheetah Interesting Facts: हाल ही में नामीबिया (Namibia) से 8 विदेशी चीते (Cheetahs) भारत लाए गए हैं। इन सभी चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा था। इन दिनों भारत में हर तरफ चीतों की चर्चा हो रही है।
भारतीय जंगलों में शेर, बाघ और तेंदुआ पाए जाते हैं। देश में साल 1947 में आखिरी बार चीता देखा गया था जिसके बाद भारत सरकार ने साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया। हालांकि अब लंबे समय बाद भारत में शेर, बाघ, तेंदुआ के अलावा चीते भी देखने को मिलेंगे। जंगलों में रहने वाले यह चारों जानवर बेहद शक्तिशाली होते हैं। हम आज आपको चीता के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे।