फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moon Facts: एक दिन हमेशा के लिए खो जाएगा चांद, धरती पर सिर्फ 6 घंटे का होगा दिन! जानिए चंद्रमा से जुड़े रहस्य

Tue, 22 Aug 2023 01:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
Moon Facts: भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 के लाॅन्चिंग के बाद से ही चंद्रमा की चर्चा चारों तरफ हो रही है। चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की उस इलाके की कई दिलचस्प तस्वीरें भेजी हैं, जिन्हें कभी किसी ने नहीं देखा है। आज हम आपको चांद से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 

ग्रह नहीं है चांद

चांद कोई ग्रह नहीं है, बल्कि एक उपग्रह है। यह धरती की चारों तरफ चक्कर लगाता है। सबसे खास बात यह है कि चंद्रमा धरती का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। इसके साथ ही यह सौरमंडल का पांचवां विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, करीब 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी और थीया (मार्स के आकार का तत्व) के बीच भयानक टक्कर हुई थी, जिसके बाद बचे मलबे से चांद का निर्माण हुआ था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
चांद पर घट जाता है वजन

साल 1969 में चांद पर इंसान ने पहली बार कदम रखा था। विज्ञान के मुताबिक, चांद की गुरुवाकर्षण शक्ति धरती से बहुत कम है। इसकी वजह से चांद पर जाने से इंसान का वजन कम हो जाता है। इंसान का वजन वास्तिवक वजन से करीब 16.5 फीसदी तक कम हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
चांद का नींद पर पड़ता है प्रभाव

एक रिसर्च के मुताबिक, चंद्रमा की वजह से धरती पर रहने वाले लोगों की नींद पर असर पड़ता है। इस शोध के मुताबिक, अमावस्या पर लोगों को अच्छी नींद आती है, जबिक पूर्णिमा पर लोग नींद कम ले पाते हैं। लेकिन शोध की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, क्योंकि इस बात को विज्ञान साबित नहीं कर सका है। वैज्ञानिक इसको लेकर रिसर्च कर रहे हैं। 

Moon: चीन के रोवर ने चांद पर खोज निकाली ऐसी चीज, हैरत में पड़ी दुनिया

4 of 5
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
हमेशा के लिए खो जाएगा चांद

वर्तमान समय में सिर्फ अमावस्या के दिन चंद्रमा नहीं दिखाई देता है, लेकिन एक दिन चांद पूरी तरह से छिप जाएगा। इसकी वजह यह है कि हर साल चांद धरती से 3.78 सेंटमीटर दूर जा रहा है। यह बात अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपनी वेबसाइट पर लिखी है। 

Luna-25: रूस का लूना-25 अचानक हो गया क्रैश, जानिए चांद पर आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?

 

Interesting Facts: धरती पर कैसे पहुंचती है चांद की रोशनी? कभी-कभी दिन में क्यों नजर आता है चांद



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
interesting facts about to moon - फोटो : iStock
ऐसे में निश्चित दूरी होने पर धरती की परिक्रमा करने में चांद को 47 दिन का समय लगेगा। फिलहाल चांद धरती की परिक्रमा 27 दिन 6 घंटे में पूरा करता है। आशंका यह भी जताई जाती है कि अगर धरती से चांद इसी तरह दूर जाता रहा है, तो धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति और कक्षा से दूर अंतरिक्ष में ही कहीं खो भी सकता है। अगर ऐसा हुआ तो धरती पर सिर्फ 6 घंटे का दिन होगा और बाकी समय अंधेरा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें