Chandra Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। नए साल में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिससे आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। 2026 में एक पूर्ण और एक आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। इस खगोलीय घटना के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
मार्च में लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
मार्च के महीने में साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। इसके अलावा पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आएगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण दोपहर 03.20 बजे से लेकर शाम 06.47 बजे तक रहेगा। यह भारत में नजर आएगा। लंबी अवधि की वजह से ग्रहण अलग-अलग टाइम जोन में दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद नारंगी रंग का नजर आ सकता है। इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है। पृथ्वी के वातावरण द्वारा सूरज की रोशनी को चांद पर बिखरने की वजह से ऐसा होता है।