सूर्य ग्रहण के बाद जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब है ब्लड मून
- फोटो : पीटीआई
भारत में कब और कितने समय के लिए दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की होगी। दरअसल, भारतीय समय के मुताबिक, 3 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण शुरू हो जाएगा और शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में चंद्रोदय शाम में 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जिसके बाद ही ग्रहण भारत के शहरों में दिखाई देगा। ऐसे में भारत में चं द्रग्रहण की कुल अवधि 25 मिनट की ही रहेगी।
बता दें कि भारत के अन्य शहरों में चंद्रोदय के समय के मुताबिक, ग्रहण दिखने की अवधि अलग-अलग हो सकती है। लेकिन, दिल्ली में चंद्रोदय के अनुसार, महज 25 मिनट ही ग्रहण दिखाई देगा। पूर्वी उत्तर राज्यों में ग्रहण दिखने का समय करीब 59 मिनट का होगा।