फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 19 Feb 2026 06:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 14
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
AI Summit: पीएम मोदी शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई वैश्विक नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार तड़के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 14
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : पीटीआई
IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके
शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से ही अजेय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 14
रमजान शुरू होने से खरीददारी करते लोग। संवाद
Ramadan 2026: चांद के दीदार के साथ बरसने लगीं रहमतें, नूर में डूबी राजधानी दिल्ली; आज से मुकद्दस महीना शुरू
चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार से मुकद्दस महीना यानी रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद, बंगला वाली मस्जिद, आमिर मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नूर से रोशन हो गई है। मीना बाजार, चांदनी चौक, चितली कबर और दरियागंज जैसे बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं। अकीदतमंदों ने रोजे की तैयारी शुरू की है। महिलाएं भी सहरी की तैयारियों में जुट गई हैं। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लोगों से सभी रोजे रखने, गुनाह से बचने और अल्लाह की इबादत करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 14
एआई (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी
पिछले पांच वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वैश्विक अर्थव्यवस्था का सबसे तेजी से बढ़ता सेक्टर बनकर उभरा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एआई इंडेक्स रिपोर्ट 2025 और सीबी इनसाइट्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2020 से 2024 के बीच एआई में वैश्विक निजी और सरकारी निवेश करीब 480% बढ़कर 335 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस दौरान अमेरिका और चीन सबसे बड़े निवेशक बने रहे, जबकि भारत, यूके, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश तेजी से अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 14
कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
US: 'आज शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे ट्रंप, गाजा की स्थिति पर होगी चर्चा', व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 सदस्य देशों की ओर से गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा की जाएगी। लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शांति बोर्ड की बैठक में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के बाद गाजा में सुरक्षा बनाए रखने पर फोकस किया जाएगा। प्रेस सचिव ने बताया, कल ट्रंप, डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में तीन बजे शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे। (शांति बोर्ड के) सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर देने का वादा है, इसमें उसकी घोषणा की जाएगी। इसके अलावा हजारों कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय बल में तैनात करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है, ताकि गाजा में सुरक्षा और शांति बनी रहे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 14
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता ने ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर एशिया में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजा है। इस बीच एक अमेरिकी आधारित न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया है कि यह कई हफ्तों तक चल सकता है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 14
रूसी तेल खरीद - फोटो : एएनआई
Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर
रूस की विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत के रूसी तेल खरीदने के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए लाभकारी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखती है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपने साप्ताहिक ब्रिफिंग में कहा 'हमें कोई कारण नहीं है यह मानने का कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद पर अपनी नीति बदली है। यह कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाए रखता है।' पढ़ें पूरी खबर

10 of 14
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार - फोटो : पीटीआई
बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार
पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच अजित पवार के बेटे जय पवार ने इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विमान हादसों में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते और जनता को पूरी, पारदर्शी और निर्विवाद सच्चाई जानने का अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर

11 of 14
हादसे में चार की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
UP: मथुरा में बड़ा हादसा...तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, चार युवकों की माैके पर ही मौत
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार फ्राॅन्क्स कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी। पढ़ें पूरी खबर

12 of 14
कच्चे तेल के व्यापार से जुड़ी कंपनियों के शेयर गिरे - फोटो : पीटीआई
राहत नहीं: महंगा पेट्रोल-डीजल बेचकर तेल कंपनियों ने कमाए 23743 करोड़, ग्राहकों को नहीं मिला फायदा
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर

13 of 14
पृथ्वी के पास लगभग 25,000 एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मंडरा रहे है - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
नासा का अलर्ट: 25 हजार एस्टेरॉयड धरती के पास, आधों का अब तक नहीं लगा सुराग; बना सकते हैं निशाना
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेताया है कि पृथ्वी के पास लगभग 25,000 ऐसे एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मंडरा रहे हैं। लेकिन इनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। चिंता की बात ये है कि ये किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह खत्म कर समतल करने की ताकत रखते हैं। नासा में प्लैनेटरी डिफेंस (ग्रह रक्षा) की प्रमुख केली फास्ट ने अमेरिकी एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में बोलते हुए कहा कि जो चीज मुझे रात में सोने नहीं देती, वह हैं वे एस्टेरॉयड जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

14 of 14
हिना खान-मुनव्वर फारूकी-शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान से लेकर मुनव्वर फारूकी तक; रमजान शुरू होने पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद
भारत में आज 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिख गया है। कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। बता दें कि माह-ए-रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं। यह पाक महीना इबादत के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। माह-ए-रमजान की शुरुआत पर कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें