फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 साल से लगातार जल रहा है ये बल्ब, कभी नहीं हुआ फ्यूज, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

Mon, 23 Sep 2019 02:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
आमतौर पर कोई भी बिजली वाला बल्ब खरीदने पर कंपनियां उस पर एक साल या मुश्किल से दो-तीन साल की गारंटी देती हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई बल्ब लगातार दो-तीन साल तक जलता रहे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा बल्ब भी है, जो 118 साल से लगातार जल रहा है। ये बल्ब आज तक फ्यूज नहीं हुआ। 

विज्ञापन

2 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
इस अजूबे बल्ब को सेंटेनियल नाम से जाना जाता है। कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल केंद्र में लगे इस बल्ब को शेल्बी इल्क्ट्रॉनिक कंपनी ने बनाया था, जिसे वर्ष 1901 में पहली बार जलाया गया था। तब से लेकर आज तक यह बल्ब जल ही रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1937 में बिजली का तार बदलने के लिए इस बल्ब को पहली बार बंद किया गया था और तार बदलने के बाद उसे फिर से जला दिया गया था। इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस बल्ब की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाती है।  

4 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
चार वॉट बिजली से चल रहा ये बल्ब 24 घंटे जलता रहता है। साल 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें संगीत पार्टी का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
इस अनोखे बल्ब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दमकल केंद्र में कभी-कभी इतनी भीड़ हो जाती है कि लगता है कि वो कोई म्यूजियम हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेंटेनियल लाइट बल्ब - फोटो : Social media
साल 2013 में यह बल्ब अपने आप बंद हो गया था, तब लोगों को लगा था कि शायद बल्ब फ्यूज हो गया, लेकिन जब जांच की गई तो तार में खराबी निकली। इसके बाद तार को फिर से बदल दिया गया और बल्ब फिर जलने लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें