फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : शख्स यहां छिपाकर स्टोर से चुरा ले गया अजगर, CCTV फुटेज देख सभी हैरान

Tue, 02 Apr 2019 04:17 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैमरे में कैद हो गई ये घटना वरना शायद ही इस पर कोई यकीन करता। आज हम आपको चोरी की एक अजीब घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यूएसए के मीशिगन में एक शख्स अजगर चुराते हुए कैमरे में कैद हो गया। अंग्रेजी साइट डेली मेल के मुताबिक, अजगर को चुराने वाले शख्स ने Pet स्टोर में घुसकर यह चोरी की है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : google
बता दें कि शख्स ने स्टोर से अजगर चुराकर अपने पैंट की जेब में रख लिया और चुपचाप स्टोर से निकल गया। हालांकि, इस शख्स ने आई लव माई पेट्स स्टोर से निकलने से पहले 6 डॉलर में एक चूहा खरीदा था। स्टोर के कर्मचारी ने डेली मेल को बताया कि इस शख्स की तलाश की जा रही है। स्टोर के कर्मचारी ने इस चोरी के बारे में अपने फेसबुक पेज पर घटना को लोगों के साथ साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Emily Scheiwe/facebook
Emily Scheiwe ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि किसी ने हमारे बेहद खूबसूरत Ball Python को चुरा लिया। 20 मार्च 2019 को किसी ने इस खूबसूरत अजगर को गोद लिया था और जिस दिन हम उसे उसके घर छोड़ने जाने वाले थे उसी दिन उसे किसी ने चुरा लिया।

4 of 6
- फोटो : The City of Rockwood, TN
अगर आपके पास इस अज्ञात शख्स के बारे में कोई भी जानकारी हो तो कृप्या कर रॉकवुड पुलिस डिपार्टमेंट से संपर्क करें। स्टोर से अजगर को चुराकर जेब में रखते इस शख्स का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे का है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
इधर रॉकवुड पुलिस विभाग ने स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है और लोगों से अजगर की तलाश करने में मदद मांगी है। करीब साढ़े चार फुट के अजगर को कोई शख्स अपनी पैंट की जेब में चुराकर ले गया, यह बात सुनकर सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
python - फोटो : File Photo
फेसबुक पर अजगर के चोरी हो जाने की जानकारी मिलने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही इस सांप को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि शायद अजगर को तस्करी के मकसद से चुराया गया हो, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें