फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैट्रिक लेने के बाद सैम करन का सनसनीखेज खुलासा, बोले- मुझे खुद नहीं पता था

Tue, 02 Apr 2019 04:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैम करन - फोटो : पीटीआई
इंडियन टी-20 लीग में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन ने हैट्रिक ले ली। यह मौजूदा 12वें सीजन की पहली हैट्रिक थी। इस टूर्नामेंट में यह कमाल करने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। मैच के बाद सैम ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
सैम करन - फोटो : पीटीआई
दरअसल, पंजाब ने दिल्ली को 14 रन से हराया। करन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
सैम करन - फोटो : पीटीआई
करन ने कहा, ‘मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला। जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है। मुझे पता ही नहीं था।’ दिल्ली को 21 गेंद में 23 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बाकी थे, लेकिन करन ने मैच का पासा पलट दिया।

4 of 5
सैम करन - फोटो : पीटीआई
करन ने कहा, ‘अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है। रियान हैरिस थर्डमैन में खड़ा था। स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा। शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे, जिसका फायदा मिला।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम करन के हैट्रिक के बूते ही पंजाब को 14 रन से शानदार जीत नसीब हुई। 167 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की जीत 17.3 ओवर तक सुनिश्चित नजर आ रही थी। मगर इसके बाद अचानक गिरे विकेटों की वजह से उसे 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा संभव हुआ सैम करन की हैट्रिक की वजह से। उनकी हैट्रिक से कई रिकॉर्ड बन गए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें