बच्चों का सबसे पसंदीदा कार्टून नेटवर्क वेबसाइट भी अब हैकरों के निशाने पर आ गई है। यदि आपका बच्चा भी कार्टून देखने का शौकीन है तो ये खबर आपके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : twitter
दरअसल, कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट कई देशों में हैक हुई है। ब्राजील के रहने वाले दो हैकर्स ने मिलकर ये कांड किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट को 16 देशों में हैक किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Hacker Combat
हैकर्स ने कार्टून नेटवर्क के वीडियो के बदले अरेबिक मीम्स, ब्राजीलियन हिप-हॉप सॉन्ग यहां तक की ब्राजीलियन मेल स्ट्रिपर्स वीडियो को भी प्रसारित कर दिया है। कार्टून नेटवर्क पर एडल्ट वीडियो को देखकर बच्चों के माता-पिता भी गुस्से में हैं। बता दें कि, यूके और रूस में कार्टून नेटवर्क पूरे वीकेंड पर हैक रहा। वहां के कार्टून नेटवर्क के रीजन ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है।
4 of 6
- फोटो : You Tube
रिपोर्ट के मुताबिक, दो हैकर्स ने अफ्रीका, अरब, ब्राजील, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, जर्मनी, हंगरी, इटली, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, नॉरवे, पोलैंड, रोमानिया, रूस और तुर्की में कार्टून नेटवर्क को हैक किया है। इसका खुलासा बीते 25 अप्रैल को हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
हालांकि, बाद में कार्टून नेटवर्क ने वेबसाइड को बंद कर दिया और नया वर्जन अपलोड किया है। जबकि ट्विटर पर लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और बताया है कि कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो नजर आ रहे हैं।
ट्वीट में हैकर्स ने दावा किया कि कार्टून नेटवर्क की बाकी वेबसाइट का भी उनके पास एक्सिस है, लेकिन उन्होंने सिर्फ यहीं छेड़छाड़ की है। कार्टून नेटवर्क यूके और कार्टून नेटवर्क रूस के अलावा किसी वेबसाइट की हैक होने की खबर नहीं आई है।