वैसे तो चीन हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है जिससे सोशल मीडिया पर वह छाया रहे। लेकिन इस बार चीन का एक रोचक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें साइकिल को कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : People's daily, China
इस टक्कर में सबसे खास बात यह है कि साइकिल और कार की टक्कर के बाद कार का बुरा हाल हो गया है जबकि साइकिल बिल्कुल सही-सलामत दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद कार का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह घटना चीन के शेन्जेन शहर की है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : People's daily, China
इस फोटो को देखने के बाद हर कोई साइकिल के बारे में जानने को उत्सुक है। इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोगों ने कार कंपनी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने इन फोटोज और वीडियोज को फर्जी बताया है।
4 of 6
- फोटो : Social Media
सीजीटीएन की खबर के मुताबिक, फोटो देखने के बाद लोग इसके फेक होने का दावा कर रहे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि घटना शेनजान शहर की है। इस हादसे के फोटो और वीडियो फेक नहीं हैं। फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह घटना पूरी तरह सच्ची है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Twitter
पुलिस ने बताया है कि इस टक्कर से साइकिल सवार को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, इस दुर्घटना में कार सवार सुरक्षित है, लेकिन साइकिल सवार को चोटें आई हैं।
सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं, जिसमें एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 'क्या अब मोबाइल कंपनी नोकिया, साइकिल भी बनाने लगी है, जो मोबाइल की तरह मजबूत है।'