Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजंस गेम्स को खेलना हर कोई काफी पसंद करता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको छिपी हुई मछली को खोजना है। सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर लोगों को चैलेंज दिया गया है कि अगर आप जीनियस हैं, तो तस्वीर में मछली को खोजकर दिखाइए।
इस तरह के गेम्स और टाॅस्क को ही ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) देखने को मिलती हैं। इनमें कोई न कोई पहेली छिपी होती है जिन्हें हल करना होता है। इन ऑप्टिकल इल्यूजन को देखकर दिमाग घूम जाता है। इन्हें हल करने में बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर आप अपने आपको जीनियस मानते हैं, तो तस्वीर में 12 सेकेंड के अंदर मछली को खोजकर दिखाइए।