फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 42 हजार फीट ऊंचाई पर दिया बच्चे को जन्म, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Apr 2017 11:14 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
कभी कभी कोई घटना ऐसी घट जाती है जो सच होते हुए भी गलत लगती है। ऐसी ही एक घटना तुर्की से इंस्तानबुल जा रही एक फ्लाइट में हुई। जिसमें एक औरत ने 42 हजार फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया जो बिलकुल सही सलामत और स्वस्थ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तुर्की एयरलाइंस में सफर कर रही 'नैफी डिएबे' नाम की महिला को अचानक लेबर पेन हुआ। कुछ समय के लिए मानों सभी यात्रियों की सांसें थम सी गईं, कि इस वक़्त अब क्या हो सकता है। तभी प्लेन की क्रू मेंबर ने हौसले और समझदारी के साथ महिला की डिलीवरी करवाई।


 
विज्ञापन

3 of 5
​ क्रू मेंबर की मदद से महिला ने एक बहुत ही प्यारी बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम 'काडिजू' रखा गया। वो बच्ची भी कितनी किस्मत वाली है जिसनें धरती से 42 हजार फीट ऊंचाई पर जन्म लिया। 

4 of 5
फ्लाइट गुयाना से इस्तानबुल जा रही थी। बच्ची के जन्म लेने के बाद फ्लाइट को फौरन बुरकिना फासो में उतारा गया, ताकि मां-बच्ची को जल्द मेडिकल केयर मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद तुर्की एयरलाइंस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इस तस्वीर में महिला केबिन क्रू बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं, साथ ही लिखा 'है वेलकम ऑन बोर्ड प्रिंसेस'.. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें