फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: कंपनी के बुरे वक्त में कर्मचारियों ने दिया था साथ, अब मिल रहा है शानदार तोहफा

Wed, 09 Feb 2022 10:35 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कर्मचारियों को शानदार तोहफा दे रही कंपनी - फोटो : Pixabay
दो साल से अधिक समय हो गया पूरी दुनिया में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है। एक वेरिएंट जाता नहीं तब तक दूसरे नए वेरिएंट की आहट सुनाई दे जाती है। कोरोना महामारी में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई तो वहीं कई लोगों के रोजगार चले गए। बड़े-छोटे हर तरह के व्यापार ठप हो गए, कई लोगों को अपनी नौकरियों से भी हाथ धोना पड़ा। वहीं कुछ ऐसे भी कंपनियां रहीं जो अपने कर्मचारियों की बदौलत इस कठिन समय में भी टिकी रहीं। इसी कड़ी में ब्रिटेन की एक ऐसी कंपनी है, जिसने अपने कर्मचारियों की मेहनत के कारण इस कठिन समय में भी खुद को बाजार में बनाए रखा। ऐसे में अब कंपनी ने भी कर्मचारियों के लिए एक शानदार गिफ्ट देने का ऐलान किया है। अब कर्मचारी कंपनी की तरफ से छुट्टियों का आनंद लेंगे, आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने इसके लिए करोड़ों रुपये भी खर्च किए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
कर्मचारियों को शानदार तोहफा दे रही कंपनी - फोटो : pixabay
दरअसल, ब्रिटेन की योक रिक्रूटमेंट नाम की भर्ती एजेंसी ने अपने कर्मचारियों के लिए शानदार पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज में कर्मचारियों को एक मुफ्त लग्जरी वेकेशन ट्रिप मिलने वाला है। कंपनी ने घोषणा की है कि वे अपनी सभी कर्मचारियों को स्पेन में मौजूद कैनरी आइलैंड में छुट्टियों पर भेजेगी। कर्मचारियों को ये शानदार गिफ्ट उनके 2021 के वर्क परफॉर्मेंस को देखते हुए मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
कर्मचारियों को शानदार तोहफा दे रही कंपनी - फोटो : pixabay
इस कंपनी के 55 कर्मचारी स्पेन के कैनरी में 4 दिन की छुट्टियां बिताएंगे। ऐसे में रहना, खाना, घूमना सभी तरह के खर्चों को कंपनी ही उठाएगी। कंपनी चाहती है कि इस तरह का ऑफर देकर वो कार्डिफ बेस्ड कंपनियों में शामिल हो सके।

4 of 5
कर्मचारियों को शानदार तोहफा दे रही कंपनी - फोटो : istock
कंपनी ऐसा करके अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहती है। कंपनी के अनुसार, उन्हें एक ऐसा वर्क कल्चर तैयार करना है जहां हर किसी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्मचारियों को शानदार तोहफा दे रही कंपनी - फोटो : pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इस वेकेशन के लिए 4 दिन में 100,000 पाउंड यानी 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। Linkedin पर की गई उनकी ये पोस्ट सुर्खियों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें