फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पंडित ने कराई थी शादी, 15 दिन बाद उसी के साथ भागी दुल्हन

Mon, 27 May 2019 05:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
क्या आपने कभी सुना है कि जिस पंडित ने शादी कराई हो, दुल्हन उसी के साथ भाग गई हो। यकीनन आपने ऐसा कुछ कभी नहीं सुना होगा, लेकिन मध्यप्रदेश में सिरोंज के टोरी बागरोद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल, 21 वर्षीय युवती की शादी गंजबासौदा के पास स्थित आसट गांव निवासी एक युवक से सात मई को हुई थी। इस शादी में टोरी बागरोद के मंदिर के पुरोहित विनोद शर्मा ने शादी की सभी प्रक्रियाएं कराई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई और वहां तीन दिन रहने के बाद फिर वापस मायके लौट आई। 23 मई की रात जब युवती के परिवार वाले गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तभी वो पंडित विनोद के साथ घर से भाग गई। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
पुलिस के मुताबिक, नवविवाहित युवती करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये कैश भी अपने साथ लेकर गई है, जो उसे ससुराल पक्ष की ओर से मिले थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
जानकारी के मुताबिक, युवती जिस पंडित के साथ भागी है, वो पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। फिलहाल सभी लोग घर से गायब हैं। बताया जाता है कि पंडित और युवती का दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें