एक दुल्हन अपने दूल्हे को सरप्राइज देने के लिए हेलीकॉप्टर से एंट्री लेना चाहती थी। हेलीकॉप्टर बस लैंड करने ही वाला था, तभी वेन्यू से मीलभर की दूरी पर ही क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bride
300 मेहमानों में सिर्फ 6 लोगों को पता था कि दुल्हन हेलीकॉप्टर से आने वाली है। लिहाजा, जब क्रैश की खबर मिली तो किसी को पता ही नहीं था कि उसी में दुल्हन भी सवार थी।
विज्ञापन
3 of 5
Bride
यह घटना ब्राजील के साओ पाउलो में दिसंबर महीने में घटी। अब इससे जुड़ा एक फुटेज सामने आया है जिसमें दुल्हन, उसका भाई, वो फोटोग्राफर जिसने वीडियो बनाया और पायलट नजर आ रहे हैं। क्रैश से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो टीवी चैनल G1 Oficial ने जारी किए हैं।
4 of 5
Bride
वीडियो में सभी को एक दूसरे से बात करते देखा जा सकता है। तभी हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ा और पायलट ने सभी को शांति बनाए रखने को भी कहा। तभी अचानक कैमरा जोर-जोर से हिलने लगा और सबकी चीखें सुनाई देने लगी।
हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुका था। लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग जारी रही। जिस फोटोग्राफर की इस हादसे में मौत हुई वह भी प्रेग्नेंट थी।
(नोट: इस वीडियो के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं)