प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हुए हैं। इजरायल यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।
WB governor CM Mamata Banerjee’s outburst meant to emotionally blackmail people
PM Narendra Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service
Narendra Modi's Israel visit: PM Modi announces Delhi-Mumbai-Tel Aviv new flight service
पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई से तेल अवीव फ्लाइट सर्विस का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में भारतीय प्रवासियों के लिए दिल्ली और मुंबई से तेल अवीव फ्लाइट सर्विस की घोषणा की है। इजरायल में बोलते हुए पीएम मोदी ने इजरायली लोगों से कई बार भारत यात्रा पर आने का आग्रह किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इजरायल मूल के नागरिकों और भारतीय मूल के इजरायली लोगों से ओसीआई और पीआईओ कार्ड प्रक्रिया को सरल करने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग जो इसरायल में अनिवार्य सेना सेवा कर चुके हैं वे ओसीआई कार्ड के लिए पात्र होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि इजरायल में एक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह ऐलान पीएम मोदी ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में मंच पर चढ़ने के तुरंत बाद किया।
बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हैं। इजरायल यात्रा पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : pti
मोदी के इस इजरायल दौरे पर वहां के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू व्यक्तिगत रूप से हर पल उनके साथ बने हुए हैं। यात्रा के दौरान मोदी वहां के राष्ट्रपति और पोप से मिले हैं। जब पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें गले लगाकार हिंदी में कहा, 'आपका स्वागत है, मेरे दोस्त'। मोदी ने खुशी के हाव-भाव जताते हुए नेतन्याहू से कहा कि हेल्लो, एम हैप्पी टु बी हियर।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : pti
वहीं इजरायली पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक फूल का नाम उनके नाम पर रखा है।डेन पार्क इस्राइल की फूलों की खेती करने वाली अग्रणी कंपनी है। यह 80,000 वर्ग मीटर के अत्याधुनिक क्षेत्र में फैली है और पौधों का फिर से उत्पादन इसकी विशेषज्ञता है।
4 of 9
- फोटो : ap
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यद वास्हेम होलोकॉस्ट मेमोरियल की यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजली अर्पित की। इसके अलावा पीएम ने इजरायल में हॉल ऑफ नेम का भी दौरा किया।जानकारी के मुताबिक पीएम गरूवार को हाइफा पहुंचकर शहीद हुए सैनिकों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
modi
- फोटो : pti
जेरूशेलम के किंग डेविड होटल में पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मीटिंग की। जहां पर दोनों नेताओं ने जल, टेक्नोलॉजी, खेती के लिए हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही द्विपक्षीय तकनीकी के लिए 40 लाख डॉलर का करार किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
Modi's historical Israel visit
- फोटो : ap
प्रदर्शनकारियों ने वेस्ट बैंक शहर रामलल्ला में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारत के समर्थन के खिलाफ विरोध किया। साथ लोगों ने सामान्य प्रोटोकॉल का विरोध किया। लोगों का कहना था कि पीएम ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी का दौरा नहीं किया।
विज्ञापन
7 of 9
Modi's historical Israel visit
- फोटो : ap
मोदी ने इजरायल के तेल अवीव के कंवेंशन सेंटर में करीब 4000 भारतीय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव के बीच नई उड़ान सेवा शुरु किए जाने की घोषणा की है।
8 of 9
- फोटो : ap
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस बच्चे बेबी मोशे से भी मुलाकात की, जो 26/11 मुंबई अटैक में जिंदा बच गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गदगद हुए बेबी मोशे ने भारत देश के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री के लिए भी अपने जज्बातों का इजहार किया। मोशे ने कहा कि मुझे आप तो पसंद हैं ही, भारत के लोग भी पसंद है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेबी मोशे को न सिर्फ भारत आने का न्यौता दिया, बल्कि लंबे समय तक का वीजा देने का भी भरोसा दिया।
पीएम मोदी ने 5 जुलाई को इजरायल की राजधानी तेल अवीव में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रिसेप्शन पर मोदी ने भारतीय मूल के लोगों के लिए ओसीआई कार्ड की खरीद में छूट की घोषणा की जिन्होंने इजराइल में अनिवार्य सैन्य सेवा की है