फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 कत्ल करने के बाद गिरफ्त में आए कातिल ने जब पूछताछ में बताया मकसद तो चौंक गई पुलिस

Wed, 23 May 2018 10:32 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी
एक हत्यारे ने 39 लोगों का कत्ल कर दिया। गिरफ्तारी के बाद जो कहानी उसने पुलिस को बताई, उसे सुनकर पुलिसवाले दंग रह गए। ब्राजील के इतिहास में थियागो हेनरिक गोम्स को सनकी हत्यारे के रूप में जाना जाता है। वह सिर्फ इसलिए कत्ल करता था कि बिना कत्ल किए, उसका मन बेचैन रहता। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी
थियागो जब छोटा था, तो यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ। इस घटना के बाद व मानसिक रूप से बेचैन रहने लगा। वह हमेशा अपने आसपास के लोगों से झगड़ता रहता। उम्र बढ़ने पर उसने सिक्योरिटी गार्ड का काम करना शुरू किया, लेकिन काम के दौरान उसका रवैया ठीक नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी
वह लोगों को जबरन रोकता, उनसे उलझता और बहस करता। जब इतने से भी उसका मन नहीं भरता, तो वह हाथापाई पर उतारू हो जाता। उसने अपनी बेचैनी शांत करने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया, जो बेहद खतरनाक था। थियागो ने कत्ल करना शुरू कर दिया। उसने पहला कत्ल सड़क पर घूम रहे एक आदमी का किया और मौके से फरार हो गया। 
 

4 of 7
आरोपी
वह रात में बाइक की सवारी करते हुए गलियों से गुजरता और किसी को भी शूट कर देता। हत्या करने से पहले वह जोर से चिल्लाता 'रॉबरी' लेकिन वह सिर्फ अपने शिकार को गोली मारता और बिना कुछ लूटे फरार हो जाता। थियागो के निशाने पर ज्यादातर खूबसूरत लड़कियां थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी
खूबसूरत लड़कियों को मारने में उसे ज्यादा अच्छा फील होता। शहर में लगातार हो रही कत्ल की घटनाओं से पुलिस के हाथपांव फूल गए, लेकिन उसके पास कातिल तक पहुंचने का कोई सुराग नहीं था। पुलिस ने थियागो को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह सुपर मार्केट के बाहर खड़ी एक बाइक की नंबर प्लेट चुरा रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी
तब तो वह बच गया, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही वह नकली नंबर प्लेट लगी बाइक चलाते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद जो कहानी उसने पुलिस को बताई, उसे सुनकर पुलिसवाले दंग रह गए। थियागो ने स्वीकार किया कि उसने 39 लोगों को मौत के घाट उतारा था, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला बयान यह था कि वह अपने बेचैन मन को सुकून देने के लिए हत्या करता था। बियागो का नाम ब्राजील के खूंखार-सनकी सीरियल किलर के नाम से जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें