फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मालिक पर बाघ ने किया हमला तो कुत्ते ने बचाई जान

Sun, 02 Jun 2019 05:49 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : youtube
कुत्ता अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होता है। ये हम सभी जानते हैं। और इसका उदाहरण सामने आया है जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाई है। यह घटना मध्य प्रदेश के सिवनी की है। जहां एक कुत्ते ने अच्छे दोस्त की तरह अपने मालिक की जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 22 वर्षीय पंचम गजबा और उसका भाई परसापानी स्थि जंगल घूमकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गजबा ने घर आते वक्त पेड़ की डाली तोड़ने के लिए आगे हाथ बढ़ाया तो टाइगर ने हमला कर दिया। यह देख गजबा ने अपने भाई को पास आने से मना कर दिया। लेकिन इस दौरान गजबा का पालतू कुत्ता लगातार टाइगर पर भौंकता रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
गजबा ने बताया कि टाइगर वहां से जाने का नाम नहीं ले रहा था। लेकिन उनका कुत्ता भौंकता जा रहा था। आखिरकार टाइगर कुत्ते के लगातार भौंकने से पीछे हट गया। वहीं टाइगर पीछे हटकर वापस जंगल की ओर चला गया। 

4 of 5
- फोटो : social media
इसके बाद गजबा के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। क्योंकि उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोटें लगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social media
गजबा का इलाज कुरई के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पेंच टाइगर रिजर्व के पशुचिकित्सक सुलिया, डॉ अखिलेश मिश्रा ने दूसरे वन अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को जंगल से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें