Optical Illusion For IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज दिमाग को एक्टिव रखने और ऑब्जर्वेशन स्किल को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंखों को धोखा देने का काम भी करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर इस तस्वीर में क्या है? इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का बेहद कम लोग सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में बतख कहां पर छिपी है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए देखते हैं कि तस्वीर में बतख कहां पर है। अब देखना है कि क्या आप बतख को खोज पाते हैं या नहीं?