Nostradamus Prediction 2026: अमेरिका, इस्राइल और ईरान बीच जारी युद्ध थमता दिखाई नहीं दे रहा है। अब इस युद्ध ने खतरनाक रूप ले लिया है। युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर दुनिया के कई भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां एक बार फिर वायरल हो रही है। नास्त्रेदमस ने आने वाले समय में युद्ध और दुनिया में उथल-पुथल मचने की भविष्यवाणी की थी। लोगों के मन में सवाल है कि क्या आर्थिक स्थित की खराब होगी? क्या तनाव का सोने और चांदी की कीमतों पर असर होगा?
क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?
नास्त्रेदमस ने सोना-चांदी को कोई सीधी भविष्यवाणी नहीं की थी। उन्होंने 2026 की भविष्यवाणी में महंगाई का भी कोई जिक्र नहीं किया था। उनकी भविष्यवाणियों को युद्ध, आर्थिक संकट और दुनिया में युद्ध की चेतावनी के रूप में देखा जाता है। अब एक बार फिर उनकी भविष्यवाणियों को लोग युद्ध और तनाव से जोड़ रहे हैं।