Optical Illusion Eye Test: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Optical Illusion Photo) जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आखों का धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन की ज्यादातर तस्वीरों को देखकर अधिकतर लोग धोखा खा जाते हैं। इन वायरल तस्वीरों में चीजें छिपी होती हैं, लेकिन आसानी से नजर नहीं आती हैं। जब लोगों को इनको लेकर टास्क दिया जाता है, तो बहुत कम लोग सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को देखने के बाद आप इसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। अब आप भी इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें आपको 88B कहां नजर आ रहा है। शायद ही तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद सही जवाब दे पाएं। आपको 88B को सिर्फ 12 सेकेंड में खोजना है।