फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 23 Jun 2023 06:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आपका कोई अपना आपसे नाराज है तो ये जोक्स और चुटकुलों से आप उनको हंसा सकते हैं। छोटे-मोटे झगड़े हर रिश्ते में होते हैं, अगर आपकी पत्नी से कोई अनबन हो गई है और आप उन्हें मनाना चाहते हैं, तो आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे सुनकर आपकी पत्नी सारा गुस्सा भूलकर हंसने लगेगी। तो देर किस बात ही अपनी बीवी को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए आप इन जोक्स का इस्तेमाल जरूर करें।

बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...
पप्पू की बात सुनकर गप्पू को अपनी बीवी की याद आ गई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है।
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुमसे से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ,
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल पीली हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, आंधी आ रही है, 
लग रहा है आज तूफान आएगा, क्या आज छुट्टी ले सकता हूं?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है...मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें