फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल : बस में बनाया 'मिनी गार्डन', मिनी लालबाग कहकर बुलाते हैं लोग

Mon, 06 May 2019 07:38 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
nano lalbagh - फोटो : ANI
कर्नाटक के एक बस ड्राइवर ने अनोखी पहल की है। जिसको लेकर अब उसकी बस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग के बढ़ते असर के बीच कर्नाटक का एक बस ड्राइवर अनोखे तरीके से हरित पर्यावरण का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
दरअसल, लोगों को हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमटीसी) में काम करने वाले बस ड्राइवर नारायणप्पा ने अपनी बस में छोटे-छोटे गमले में की पौधे लगाए हुए हैं। बस ड्राइवर नारायणप्पा ने अपनी बस को मिनी गार्डन जैसा बना दिया है, बस में यात्रा करने वाले यात्री उनकी हरी-भरी बस को मिनी लालबाग कहकर बुलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बीएमटीसी बस ड्राइवर नारायणप्पा - फोटो : ANI
ड्राइवर नारायणप्पा का कहना है कि वह पिछले तीन-चार सालों से यह काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन में काम करने वाले नारायणप्पा कर्नाटक के कवल बीरासांद्रा से यशवंतपुर तक बस चलाते हैं। 

4 of 7
बस में लगे पेड़ों को पानी देते नाराणप्पा। - फोटो : ANI
बता दें कि, उनकी बस में सजे कई तरह के छोटे-छोटे पौधे उसे एक मिनी गार्डन जैसा बना देते हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का नाराणप्पा का यह तरीका पिछले तीन-चार सालों से जारी है और पर्यावरण प्रेमियों तथा यात्रियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। 


विज्ञापन

पत्नी और बच्चों से प्रेरित होकर बस में बनाया बागीचा 

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
बीएमटीसी में काम करते हुए पिछले 27 साल से बस चला रहे नारायणप्पा की बस में आगे और पीछे छोटे-छोटे गमले रखे हैं। तीन बच्चियों के पिता नारायणप्पा बताते हैं कि उनकी पत्नी और बच्चों को बागवानी का बहुत शौक है और उन्होंने उनके घर के आस-पास कई पौधे लगाए हैं। हरियाली के प्रति उनके जुनून से प्रभावित होकर ही उनके मन में बस में गमले रखने का विचार आया। नारायणप्पा बताते हैं कि वह पिछले 3-4 साल से यह काम कर रहे हैं ताकि लोगों में पर्यावरण को ग्रीन बनाए रखने के लिए जागरूकता पैदा किया जा सके। 
विज्ञापन

बस को मिली लालबाग नाम से पुकारते हैं यात्री

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हर सुबह 6 बजे नारायणप्पा अपने डिपो पर जाते हैं और पौधों में पानी डालते हैं। इसके बाद जब उनकी शिफ्ट खत्म होती है तब भी वह ऐसा करते हैं। उनकी बस में यात्रा करने वाले यात्री भी उनकी इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा करते हैं। यात्रियों का कहना है कि पौधों की वजह से बस में यात्रा करना उनके लिए काफी सुखद होता है। कई यात्री ऐसे भी होते हैं जो गमलों में लगे पौधों में पानी डालकर जाते हैं। लोग नारायणप्पा की बस को 'मिनी लालबाग' के नाम से भी पुकारते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल रिटायर होंगे नारायणप्पा 

7 of 7
मिनी लालबाग' की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : The Hindu
नारायणप्पा अगले साल रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें चिंता है कि नया ड्राइवर और कंडक्टर उनके पौधों की देखभाल करेगा या नहीं? वह बताते हैं कि उन्होंने उसी रूट पर बस चलाने के लिए नियुक्त किए गए एक महिला कंडक्टर और ड्राइवर से बात की है कि वह उनके पौधों की देखभाल ठीक से करेंगी। नारायणप्पा के इस 'मिनी लालबाग' की फोटो किसी यात्री ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद से वह चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें