Blue Star Company Going To Launch Titanic 2- आज तक के सबसे बड़े समुद्री हादसे के बारे में कौन नहीं जानता है। टाइटैनिक जहाज का वो पहला और आखिरी सफर था, जब वह एक आइसबर्ग से टकराकर 15 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूब गया था। कहा जाता था कि यह जहाज कभी नहीं डूब सकता था लेकिन फिर भी यह अपने पहले सफर में ही पानी में डूब गया। दुर्घटना के समय जहाज पर 2200 लोग सवार थे। इस हादसे में करीब 1500 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इतिहास में दर्ज हो चुके इस भयानक हादसे को आज तक भी लोग नहीं भुला सके हैं। आज तक इसका मलबा भी समंदर की गहराई से नहीं निकाला जा सका है। 111 साल पहले हुए हादसे में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा आज भी समंदर में 12 हजार फीट की गहराई में है। टाइटैनिक जहाज के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं इसलिए आज भी इसको याद किया जाता है। ऐसे में एक कंपनी ने इसका रेप्लिका बनाया है, जिसे Titanic-II नाम दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Titanic 2 - Blue Star Line
ऑस्ट्रेलियाई माइनिंग बिलियनेयर क्लीव पामर (Clive Palmer) की कंपनी ब्लू स्टार लाइन ने टाइटैनिक का रेप्लिका तैयार कर लिया है, जो समुद्र में उतरने के लिए तैयार है। यह जहाज हूबहू टाइटैनिक जैसा बनाया गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि यह असली टाइटैनिक है। लेकिन इस रेप्लिका में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि इसमें पुराने टाइटैनिक वाली गलतियां नहीं दोहराई गई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Titanic 2 - Blue Star Line
इस रेप्लिका को Titanic-II नाम दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लीव पामर द्वारा 30 अप्रैल 2012 में ही Titanic-II को बनाने की घोषणा की गई थी। इस जहाज को बिलकुल पहले वाले टाइटैनिक की तरह ही डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि इस शिप को भी उसी रूट पर चलाया जाएगा, जिसमें टाइटैनिक ने अपना पहला और आखिरी सफर तय किया था।
4 of 7
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Titanic 2 - Blue Star Line
असल में ब्लू स्टार कंपनी ने साल 2016 में इस शिप के लॉन्च की घोषणा की थी, लेकिन किसी कारण से यह प्लान पोस्टपोन हो गया। इसके बाद साल 2018 में इसे लॉन्च करने की बात सामने आई जो पूरा नहीं हो सका। फिर साल 2022 में घोषणा की गई कि इसे लॉन्च किया जाएगा, लेकिन पैसों से जुड़े कुछ डिस्प्यूट की वजह से इसकी लॉन्चिंग एक बार फिर डिले हो गई। World Press की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इसके लॉन्चिंग की कोई नई डेट सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Titanic 2 - Blue Star Line
पुराने टाइटैनिक को देगी श्रद्धांजलि
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Titanic-II जहाज को, पहली वाली टाइटैनिक को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बनाया गया है। ब्लू स्टार लाइन ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि जहाज का इंटीरियर पूरी तरह पुराने जहाज जैसा ही रहे। जहाज के अंदर लकड़ी की सीढ़ियां और फर्नीचर बिल्कुल पहले जैसा ही बनाया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अगले साल तक Titanic-II पानी में उतार ही जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Jason Active
Titanic-II के बारे में सुनकर कई लोग इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग इस जहाज पर सवार होकर पुराने टाइटैनिक को फील करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों का एक बड़ा समूह इसकी आलोचना कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह क्लीव पामर का पब्लिसिटी स्टंट है।
समंदर में उतरने जा रहा है टाइटैनिक-2
- फोटो : youtube/Titanic Films by Mark
दरअसल अमेरिका के टाइटैनिक इंटरनेशनल सोसायटी के प्रेजिडेंट चार्ल्स हास का कहना है कि ये पुराने जख्मों को रिक्रिएट करने का काम कर रहा है, जो बेहद गलत है।