Blue Moon: 31 मई 2026 (रविवार) की शाम को आसमान में एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस खगोलीय घटना को ब्लू मून कहा जाता है, कुछ वर्षों में एक बार होती है। साल अगस्त 2023 के बाद यह पहला ब्लू मून नजर आएगा। ब्लू मून का मतलब ऐसा नहीं है कि चांद का रंग नीला दिखाई देगा। आइए जानते हैं ब्लू मून से जुड़ी खास बातें।
क्या है ब्लू मून?
लोगों को लगता है कि ब्लू मून का मतलब है कि चांद नीला नजर आएगा, लेकिन यह सिर्फ एक खगोलीय घटना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, जब एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।