फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो फ्लाइट में यात्री पर गिरा ब्लैक कोबरा, इस चतुराई से बचाई अपनी जान

Sun, 05 Aug 2018 10:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सांप
आमतौर पर एयरलाइंस से लोग इसलिए सफर करते हैं ताकि वह अपने गंतव्य स्थल पर जल्दी और सुरक्षित पहुंच सकें लेकिन इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त
अफरा-तफरी मच गई जब इसमें सफर कर रहे एक शख्स के ऊपर जहरीला कोबरा सांप गिर गया। इस घटना के बाद अश्वनी गुप्ता नाम के एक शख्स ने इंडिगो एयरलाइंस
कंपनी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ashwani gupta
मामला 28 जुलाई का है जब संगरूर के एक कपड़ा व्यापारी अश्वनी गुप्ता अपने बेटे नमन गुप्ता के साथ चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट टेक ऑफ होने के बाद अश्वनी ने खाना खाया और कुछ देर के बाद अचानक से उनके सीने पर एक काले रंग का कोबरा सांप गिर गया। सांप को देखकर अश्वनी घबरा गए और तुरंत खड़े होकर सांप को झटकर नीचे गिरा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
black cobra
सांप को झटककर नीचे गिराने के बाद अश्वनी ने फौरन अपनी जेब से फोन निकाला और सांप की फोटो ले ली। फोटो लेकर वह एयर होस्टेस के पास गए और उसे वह फोटो दिखाई और पूरा मामला सुनाया। फ्लाइट में अफरा-तफरी न मचे इसके लिए विमान के कैप्टन ने उन्हें चुप रहने को कहा, जिसे उन्होंने मान लिया और पूरे सफर में वह अपनी सीट पर पैर ऊपर करके बैठे रहे। 

 
विज्ञापन

4 of 4
इंडिगो
अश्वनी ने बताया कि उन्हें इस बात का बड़ा अफसोस हुआ कि मेरी शिकायत के बावजूद फ्लाइट में मौजूद कर्मचारी ने कोई एक्शन नहीं लिया। यहां तक कि फ्लाइट से उतरने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इंडिगो के इस व्यवहार के विरोध में गुप्ता ने अपने लीगल एडवाइजर के जरिये इंडिगो को लीगल नोटिस भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें