फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानी मसाज से दिल ना भरे... तो यहां जानवर देते हैं मसाज!

Fri, 27 Jan 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
थकावट भरी जिंदगी में सुकून के दो पल किसे नहीं पसंद है। तनाव को कम करने के लिए लोग अक्सर मसाज को तरजीह देते हैं। लेकिन आजकल मसाज भी कई तरह की होने लगी हैं। कोई हाथी से मसाज करवा रहा है तो कोई सांपों से। हम आपको बताने जा रहे हैं मसाज के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब तरीके...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इंडोनेशिया में इंसान नहीं, सांप और अजगर लोगों को मसाज देते हैं। वहां के लोगों का कहना है कि अजगर जब मसाज देते हैं तो शरीर में एक सनसनी होती है जो शरीर को रिलैक्स करती है। यह अजगर 23 से 33 इंच तक के होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जापान, रूस और यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में घोंघे से चेहरे पर मसाज दी जाती है। कहते हैं कि घोंघे से निकलने वाला स्लाइम चेहरे के झुर्रियां, दाग-धब्बे और निशान मिटाने में मदद करता है।

4 of 6
थाईलैंड में हाथी का मसाज देना भी कोई कम लोकप्रिय नहीं है। इसमें तीन हजार किलो के हाथी अपने पैरों से लोगों की मसाज करते हैं। इसके साथ वह अपनी सूंड़ का भी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मछलियां भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। फिश पेडीक्योर को काफी पसंद किया जाता है। फिश मसाज का मजा लेने के लिए पैरों को एक टब में रखा जाता है जिसमें 'डॉक्टर फिश' नाम की कई सारी मछलियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अलावा भी कई अनोखे तरीके हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। जैसे कैक्टस से दी जाने वाली मसाज, आग से दी गई मसाज और अंडों से दी गई मसाज। और तो और चाकू से भी मसाज दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें