गुरुवार को राजपथ पर निकली भारतीय गणतंत्र की झांकी में देश की सांस्कृतिक और सामरिक ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी। दुनिया ने ये भी देखा कि किस तरह भारत अपने गणतंत्र के दम पर खुद को विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में बढ़ चला है।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक से बढ़कर एक झाकियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। वैसे हर बार के मुकाबले इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कुछ खास रहा, उसकी वजह रही कुछ खास बातें जो इस बार के समारोह में पहली बार सामने आईं। आइए आपको रूबरू कराते हैं ऐसी पांच बातों से जिन्होंने इस गणतंत्र दिवस समारोह को खास बना दिया।
विज्ञापन
2 of 6
republic day
- फोटो : ANI
पहली बार यूएई की सेना ने लिया परेड में भाग
राजपथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में यूं तो हर बार भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के विभिन्न अंग ही अपनी ताकत और काबिलियत का प्रदर्शन करते हैं लेकिन इस बार पहली दफा यूएई की सेना ने भी इसमें भाग लिया। यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात की सेना के तीनों अंग, जल, थल और वायुसेना के 150 के करीब जवान परेड में शामिल हुए। अपने देश की सेना के जवानों को परेड में शामिल देख यूएई के राजकुमार शेख जायद भी रोमांचित नजर आए। खासकर उनके साथ आए यूएई के अधिकारियों ने तो खड़े होकर अपने कैमरों में अपने जवानों की तस्वीरें कैद की। बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब किसी विदेशी देश की सेना ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया हो।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ANI
एनएसजी के कमांडों ने पहली बार दिखाया जौहर
नीचे से ऊपर तक काली पोशाक पहने एनएसजी यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडों जब पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए तो हर कोई उन्हें देखकर रोमांचित हो उठा। यह पहली बार था जब 1980 में गठित हुए देश के विशेष सुरक्षा दस्ते के जवानों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। इस दौरान जवानों ने अपनी काबिलियत और अदम्य साहस का हल्का सा नजारा भी पेश किया।
4 of 6
republic day
- फोटो : ANI
सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों के नाम पहली बार आए सामने, मिला वीरता पुरस्कार
जम्मू कश्मीर के उडी में भारतीय सेना के कैंप पर हमला करने के बाद सेना ने जिस वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया उसने भारत की सामरिक ताकत का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। महीनों बाद उस सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहे जवानों के नाम पहली बार उस समय सामने आए जब उन्हें वीरता पुरस्कारों से नवाजा गया। इस दौरान लोगों को भी अपने बहादुर जवानों के बारे में जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
पहली बार राजपथ के ऊपर से उड़ा तेजस
भारतीय वायु सेना में शामिल तेजस विमान ने भी पहली बार सार्वजनिक मंच पर अपनी ताकत का एहसास कराया। गणतंत्र दिवस परेड के समापन अवसर पर तेजस ने राजपथ पर उड़ान भरी। 700 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से उड़ान भरने वाले तेजस ने अपनी तेजी से हर किसी को चौंकाया।
दुनिया ने पहली बार देखी भारत के भीष्म टैंक की ताकत
गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल भीष्म टैंक को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया। टी-90 भीष्म टैंक से मिसाइल को भी लांच किया जा सकता है। ब्रहामोस मिसाइल लांचिंग सिस्टम से लैस भीष्म टैंक को दुनिया की अग्रिम पंक्ति के अत्याधुनिक टैंकों में शामिल किया जाता है। इसके अलावा भी भीष्म टैंक कई अन्य अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।