रास्ते में चलते हुए हम किसी से लिफ्ट मांग लेते हैं, लेकिन हवा में उड़ते हुए किसी पक्षी को दूसरे पक्षी से लिफ्ट मांगते हुए देखा है। अगर नहीं देखा, तो यकीन मानिए एक वीडियो देखकर आप जरूर हैरत में पड़ जाएंगे। क्योंकि इस वीडियो में एक पक्षी दूसरे पक्षी की पीठ पर सवारी करते हुए नजर आ रही है। इन दोनों पक्षियों का करतब लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।