फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के इस शख्स की अनोखी है कहानी, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में सिर्फ चाय बेचने आया था दिल्ली

Fri, 31 May 2019 07:10 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बिहारी चायवाला और नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज के समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके प्रति लोगों की दीवानगी इस कदर है कि वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जो न  सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का दीवाना है बल्कि वो देश में जहां भी रैली करने जाते हैं, वो उनके पीछे-पीछे चला आता है। 
विज्ञापन

2 of 6
बिहारी चायवाला - फोटो : ANI
यह शख्स बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, जिसका नाम अशोक है। अशोक प्रधानमंत्री मोदी के सबसे बड़े प्रशंसकों में एक हैं। वैसे तो अशोक मुजफ्फरपुर में ही चाय बेचने का काम करते हैं, लेकिन पीएम मोदी के प्रति दीवानगी हमेशा उन्हें उनके पास खींच लाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री मोदी शपथ लेते हुए - फोटो : पीटीआई
गुरुवार को जब नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब राष्ट्रपति भवन के बाहर बिहार का ये शख्स चाय बेच रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में यह शख्स सिर्फ चाय बेचने के लिए बिहार से दिल्ली आया था। अब इस शख्स की चर्चा पूरे देश में हो रही है।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
अशोक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि वो मुजफ्फरपुर में चाय बेचते हैं और देश में जहां कहीं भी प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक बैठक आयोजित करते हैं, वहां जाकर वह चाय बेचने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बिहारी चायवाला - फोटो : ANI
अशोक ने इस दौरान अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) का पेंट करवाया हुआ था और उसपर बीच में नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी। साथ ही उन्होंने अपने दोनों कंधों के बगल में नमो-नमो भी लिखवाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
अशोक प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के भी जबरदस्त फैन हैं। इसीलिए वो अपने साथ डस्टबिन भी लेकर आये थे, ताकि लोग चाय पीकर कप इधर-उधर न फेंकें बल्कि उसे डस्टबिन में ही डालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें